जानिए कौन हैं Lin Laishram? जिनके प्यार में दीवाने हैं रणदीप हुड्डा, जल्द करेंगे शादी!

Lin Laishram

Lin Laishram: अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा एक्ट्रेस लिन लैशराम संग लंबे समय से रिलेशनशिप में और अब खबरें है दोनों इस रिश्ते को नाम देंगे। तो आज हम आपको बतातें हैं कि आखिर कौन हैं लिन लैशराम।

कौन हैं रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड-

इन दिनों हर तरफ रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड को लेकर खबरें हैं कि आखिर कौन है लिन लैशराम। तो आपको बता दे कि, लिन लैशराम एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस में भी माहिर हैं। जी हां, लिन लैशराम एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और बिजनेसवुमेन भी हैं।

बिजनेस के अलावा लिन एक्टिंग में भी अपनी किस्मत अजमा चुकी हैं। लिन लैशराम कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में करीना कपूर की नेटफ्लिक्स मूवी 'जाने जाने' में नजर आई थीं। लिन लैशराम सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी कैमियो रोल कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम मणिपुर से ताल्लुक रखती हैं। वह मिस नॉर्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट में भी रनर-अप रह चुकी हैं। लिन लैशराम सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही रणदीप हुड्डा संग तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

रणदीप और लिन जल्द करेंगे शादी-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम इस महीने शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा एक लंबे समय से लव रिलेशनशिप में हैं हालांकि एक्टर ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई सारी फोटोज हमेशा वायरल हुई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: randeep hooda lin laishram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X