जानिए कौन है Gigi Hadid? गांजे के साथ गिरफ्तार होने वाली हसीना थी अंबानी की पार्टी की शान

Gigi Hadid

Gigi Hadid: हॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉप मॉडल Gigi Hadid इस वक्त एयरपोर्ट पर अपनी गिरफ्तारी के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट की मानें तो, हदीद को कुछ दिनों पहले केमैन आइलैंड्स में मारिजुआना रखने के आरोप में उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। खैर हम आपको बताते हैं Gigi Hadid के बारें में, आखिर कौन है यह हसीना जो अंबानी के पार्टी में छाई रही थी।

जानिए कौन सुपरस्टार Gigi Hadid-

2 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरु करने वाली Gigi Hadid आज के वक्त में दुनिया की सबसे ज्यादा फेमस मॉडल में से एक हैं। अमेरिका की एक सुपर मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं।

सूत्रों की मानें तो ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने गिगी को साल 2016 में इंटरनेशनल मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब मिला था, यही नहीं, साल 2013 में गिगी ने न्यूयॉर्क फैशन वीक दुनिया की टॉप मॉडल्स की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया। Gigi Hadid की नेट वर्थ 30 मिलियन डॉलर है, जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो Gigi Hadid ने इंटरनेशनल सिंगर जेन मलिक को डेट करना शुरू किया और खूब सुर्खिया बटोरीं, दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया, साल 2020 में दोनों एक बेटी के माता पिता बने।

साल 2021 में Gigi Hadid की मां के खिलाफ उनके पति जेन मलिक ने वॉयलंस की याचिका दायर की, जिसमें उनकी मां को दोषी पाया गया था। इसके बाद ही कपल अलग हो गए थे। इसके बाद कई सारे दूसरे स्टार के साथ गिगी का नाम जुड़ चुका है।

अंबानी की पार्टी में शामिल हुई थी Gigi Hadid-

नीता मुकेश अंबानी की कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च के दौरान पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सारे सितारे नजर आए थे। इस दौरान हॉलीवुड की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस Gigi Hadid भी इस अंबानी की पार्टी की शान बनी थी। इस दौरान गिगी हदीद के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा था, मॉडल ने गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा था।

Gigi HadidGigi Hadid ने इस इवेंट में शामिल होने वाले अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और बताया कि वो पहली बार भारत आई थीं, जहां पर ना सिर्फ उन्होंने भारतीय संस्कृति और कला को जाना बल्कि यहां के खाद्य पदार्थों को भी आजमाया। जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X