प्रभास ने देखा बाहुबली 2 के दौरान दर्शकों का रिएक्शन..कुछ इस तरह
बाहुबली 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है।दर्शकों पर फिल्म का क्रेज अभी तक है। बाहुबली 2 रिलीज होने के कुछ दिन पहले ही प्रभास वेकेशन के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने इस फिल्म के पीछे 5 साल तक बहुत मेहनत की और इसके अलावा कुछ नहीं किया तो जाहिर है उनके लिए वेकेशन बहुत जरूर था।
बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद फिल्म को उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म रिलीज हुए 80 दिन हो गए लेकिन फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में है।ऐसे में जब प्रभास को उनके परिवार ने बताया कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वो खुद भी इसे देखना महसूस करना चाहते थे।

इसलिए प्रभास कई थियेटर में गए। जाहिर वो कुछ इस तरह गए होंगे कि कोई उन्हें पहचान ना पाए लेकिन वो कई थियेटर में जाकर दर्शकों का रिस्पॉन्स देखा और उन्हें दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर काफी खुशी भी हुई। वो अधिक उत्साहित हो गए।
Recommended Video

प्रभास अपनी हर फिल्म के बाद वेकेशन के लिए दूसरे देश चले जाते हैं। वहां भी अगर उनकी फिल्म लगी होती है वो बैठ कर दर्शकों के साथ अवश्य फिल्म देखते हैं। वो इसे इंज्वॉय करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications