ALERT: 'हेरा फेरी 3' पर लगा ग्रहण.. नहीं देगी अक्षय कुमार को टक्कर!
[बॉलीवुड न्यूज] 12 अगस्त 2016 में एक साथ अक्षय कुमार की रुस्तम, ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो और हेरा फेरी 3 रिलीज होने वाली थी। हाल ही में इरोज इंटरनेश्नल ने अपनी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा की थी। जिसके अनुसार, 'हेरा फेरी 3' अगस्त 12 को हमारे सामने आती।
लेकिन बता दें, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन स्टारर हेरी फेरी 3 की शूटिंग अब जुलाई- अगस्त में शुरू होने वाली है। इसकी शूटिंग इंडिया में ही होगी। याद दिला दें, इस बार हेरी फेरी की सीरिज में अक्षय कुमार हिस्सा नहीं हैं।
ALERT: 'हाउसफुल 3' का अगला धमाका.. हो रही है तैयारी..
खबरों की मानें तो फाइनेंशियल परेशानी की वजह से फिल्म की शेड्यूल में देरी हो रही है। हालांकि फिरोज नाडियावाला ने अब रिलायंस इंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। फिर भी फिल्म काफी कसी हुई बजट में शूट होगी। लिहाजा, कोई भी सीन विदेश में नहीं शूट होगी।
हेरा फेरी 3 अब साल 2017 तक के लिए टल गई है। फिल्म में अभिषेक, जॉन के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी भी दिखने वाली है।
बहरहाल, 2017 में रिलीज होने के लिए कई फिल्में फाइनल हो चुकी हैं। यहां देखें लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications


