संजय लीला भंसाली के साथ 8 साल बाद काम करेंगी करीना कपूर खान, ये है बड़ा कारण
संजय लीला भंसाली उन निर्देशकों में से हैं जिनके साथ बॉलीवुड के सभी एक्टर्स और एक्ट्रेस काम करना चाहते हैं लेकिन हाल ही में करीना कपूर खान ने उनके साथ काम करने को लेकर शर्त रखी हैं। उन्होने कहा कि वो तब तक उनके साथ काम नहीं करेंगी जबतक तैमूर 10 साल के नहीं हो जाते है। दरअसल इसके पीछे उनका कहना है कि संजय लीला भंसाली की फिल्मों के लिए काफी ज्यादा समय चाहिए होता है।
दरअसल इसके पीछे उनका कारण है तैमूर अली खान क्योंकि वो काफी ज्यादा अभी छोटे हैं और करीना कपूर खान को उनका ख्याल खुद ही रखना है। गौरतलब है कि तैमूर अली खान अभी सिर्फ 2 साल के हैं और काफी ज्यादा छोटे हैं।

इसके अलावा उनकी फैन फॉलोविंग किसी भी स्टार से कम नहीं है। उनके चाहने वाले इतने है कि हाल ही में उनकी गुड्डा भी मार्केट में उतार दिया गया है। करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आए थीं और उन्होने काफी अच्छी एक्टिंग की थी।
फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था। उनके अलावा इस फिल्म में स्वरा भास्कर और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आईं थीं। अब चर्चा है कि करण जौहर की फिल्म तख्त में करीना कपूर खान..आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications