इरफान खान 2 दिन के लिए चुपचाप आए थे भारत, इस मंदिर में हवन किया और लौट गए!
काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर रहे अभिनेता इरफान के फैंस के लिए ये राहत की सांस लेने का समय है। क्योंकि वो पहले से काफी ज्यादा अच्छे हैं और अब खतरे से हर तरह बाहर हैं। उनको लेकर काफी ज्यादा चौकाने वाली खबर आ रही है कि वो कुछ समय पहले चोरी छिपे 2 दिनों के लिए भारत आए थे। जी हां वो नहीं चाहते थे कि किसी को भी इस बारे में पता चले कि वो आएं हैं..रिपोर्ट्स के मुताबिक वो आए और नासिक के त्रियंबकेश्वर शिव मंदिर में हवन भी करवाया।
इस मौके पर उनके साथ कई पंडित भी मौजदू थे..इसके बाद वो वो चुपचाप फिर से लंदन लौट गए। इरफान खान किस दिन भारत आए और कब लौटे इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी किसी को भी कंफर्म नहीं हैं।

बता दें कि इरफान खान बहुत जल्दी ही फिल्मों में वापसी कर रहे है और इसकी शुरुआत होगी फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल से..जो कि काफी चर्चा में है। आपको बता दें कि आखिरी बार इरफान खान फिल्म कारवां में देखा गया था जिसकी शूटिंग के बाद ही इरफान खान इलाज के लिए लंदन चले गए थे।
पहली हिंदी मीडियम की बात की जाए तो इसको साकेत चौधरी और सबा कमर ने निर्देशित किया दो कि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिलहाल इरफान खान चुपचाप भारत क्योंकि और इसके पीछे क्या वजह है ये किसी को भी नहीं पता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











