DeepVeer Wedding: दीपिका पादुकोण के शादी का खूबसूरत लंहगा- कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

Recommended Video

Deepika & Ranveer: Deepika wore this expensive Sabyasachi Lehenga at her Wedding | FilmiBeat

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को इटली में सात फेरे लिए। लंबे इंतजार के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो गए। खासकर दीपिका के लुक को बेहद पसंद किया। रणवीर- दीपिका ने कोंकणी और सिंधी रीति- रिवाज़ से शादी की है। दोनों ने पूरे फंक्शन में सब्यसाची के डिजाइनर कपड़े ही पहने हैं।

गुस्से में बैठी हैं आलिया भट्ट और अपने फोन में व्यस्त हैं रणबीर कपूर!

सिंधि तौर तरीके से हुई शादी में दीपिका ने लाल लंहगा पहना है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुका है और कई दुल्हनों की लिस्ट में भी शुमार हो चुका है। बता दें, शादी में दीपिका ने सब्यसाची का ब्राइडल डिजाइनर लंहगा पहना था, जिसकी कीमत 8.95 लाख तक बताई जा रही है।

Deepika Padukone

साथ ही दीपिका के दुप्पटे ने भी काफी ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें लिखा हुआ है- सदा सौभाग्यवती भवः.. कोंकणी शादी में भी दीपिका- रणवीर ने सब्यसाची डिजाइनर कपड़े पहने थे। यहां दीपिका की ज्वेलरी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। यह सब्यसाची की खास टेंपल ज्वेलरी है।

बहरहाल, बता दें, रणवीर- दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है। यहां काफी सेक्यूरिटी रखी गई थी, ताकि एक भी तस्वीर लीक ना हो पाए। अब 18 नवंबर को दीपिका- रणवीर इटली से वापस आएंगे.. फिर 28 नवंबर को दीपिका- रणवीर मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं, जहां सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शिरकत लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X