शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो के बारे में जानिए ये खास बात, दिलचस्प!
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की अगली फिल्म जीरो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। जीरो में शाहरुख खान एक बौने शख्स की भूमिका में नजर आएंगे और उनके फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
इसके पहले तीनों साथ में जब तक है जान में नजर आए थे। ज़ीरो के बारे में अब तक यही माना जा रहा था कि फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है। लेकिन अब फिल्म के बारे में एक और जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म सिर्फ रोमांटिक नहीं है बल्कि फिल्म असल में किस तरह की है यह बता पाना मुश्किल है।

एक पॉपुलर बॉलीवुड पोर्टल की मानें तो फिल्म में रोमांस और ड्रामा भी है लेकिन फिल्म एक Sci Fi फिल्म है। फिल्म का बाहरी दुनिया से एक कनेक्शन है और फिल्म की क्लाइमैक्स काफी अलग है। अगर आपने गौर किया होगा तो जीरो के लोगो में ग्रहण को भी दिखाया गया है। फिल्म के बारे में आपको बता दें कि इसकी शूटिंग में इन दिनों अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान व्यस्त हैं।
फिल्म में कई स्टार्स के स्पेशल अपीयरेंस भी हैं जिसमें सलमान खान और काजोल भी शामिल है इसलिए दर्शकों की उत्सुकता फिल्म के प्रति बढ़ी हुई है। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।शाहरुख खान फिल्म में पहली बार बौने शख्स की भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म का टीजर भी पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
आपको बता दें कि फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं और शाहरुख खान ने पहले ही कहा है कि फिल्म के लिए रेड चिली की वीएफएक्स टीम ने काफी मेहनत की है और फिल्म में टॉप क्वालिटी के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications