'हाउसफुल 4' की धमाकेदार स्टार कास्ट- ब्लॉकबस्टर तैयारी- जानें पूरी DETAILS
साजिद खान की हाउसफुल 4 अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है। यह एक मल्टीस्टारर फ्रैचाइजी है, जिसकी हर फिल्म अपने स्टार्स की वजह से चर्चा बटोरती है। हाउसफुल 4 की बात करें तो अब इस फिल्म की कास्ट भी लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से लंदन में शुरु होने वाली है।
अक्षय कुमार का धमाका.. पहले वीकेंड ही 60 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई!
बतौर मेनलीड एक्टर हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त और बॉबी देओल फाइनल हैं। जबकि फिल्म में एक्ट्रेस होंगी कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े। साजिद नाडियाडवाला की यह सुपर बिग बजट फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होगी।

अक्षय कुमार और संजय दत्त को इससे पहले हमने फिल्म ब्लू में साथ देखा है। कोई शक नहीं कि हाउसफुल 4 का कास्ट काफी विशाल हो चुका है। फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं। हाउसफुल 4 अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications