गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए आलिया भट्ट, अजय देवगन और बाकी स्टारकास्ट ने ली है इतनी तगड़ी फीस

By Filmibeat Desk

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिखाई है। वहीं, दूसरे दिन यानि की शनिवार की शुरुआत शोज की ऑक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी दिखी है। कोई शक नहीं कि लंबे समय से टलते टलते अब रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को इंटरटेन कर रही है।

लेकिन बता दें, फिल्म का बजट काफी भारी भरकम बताया जा रहा है। कोविड की वजह से फिल्म कई बार पोस्टपोन हुई है, उसका भी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा फिल्म के लिए सितारों की फीस को लेकर भी काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भारी भरकम फीस ली है।

alia-bhatt-ajay-devgn-and-other-starcast-fees-for-gangubai-kathiawadi

आलिया भट्ट की पिछली फिल्मों को देखा जाए तो अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। राजी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गली बॉय, डियर जिंदगी जैसी फिल्मों में आलिया ने अपना भरपूर पॉवर दिखाया है, जिसका नतीजा है कि आज वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

यहां जानें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए किस सितारे ने ली है कितनी फीस-

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने इस फिल्म में गंगूबाई की यानि की मुख्य भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए आलिया ने 20 करोड़ की भारी भरकम फीस ली है। गौरतलब है कि, 'कलंक' के अलावा आलिया की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन

वहीं, फिल्म में रहीम लाला का कैमियो किरदार निभा रहे हैं अजय देवगन। अभिनेता भले ही फिल्म में कुछ मिनटों के लिए हैं.. लेकिन इसके लिए उन्हें 11 करोड़ की तगड़ी फीस दी गई है। कोई शक नहीं कि अजय देवगन आज सभी निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं।

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी

हुमा फिल्म में एक खास कव्वाली गाने में दिखी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा कुरैशी ने इस गाने के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस ली है। अफवाह ये भी है कि संजय लीला भंसाली की अगली वेब सीरीज में भी हुमा फाइनल हैं।

विजय राज

विजय राज

विजय राज ने इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर रजियाबाई की भूमिका निभाई है। जिसके लिए उन्होंने 1.50 करोड़ की फीस ली है। उनका यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहा है और सोशल मीडिया पर भी उनके अभिनय को लेकर खूब चर्चा जारी है।

शांतनु माहेश्वरी

शांतनु माहेश्वरी

शांतनु ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में आलिया भट्ट यानि की गंगूबाई के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म के लिए शांतनु ने 50 लाख की फीस ली है।

सीमा पाहवा

सीमा पाहवा

वहीं, फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं सीमा पाहवा ने 20 लाख की फीस ली है। फिल्म में वो कोठे की मैडम का किरदार निभा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X