ALERT: अक्षय कुमार की धमाकेदार है तैयारी.. शाहरूख, सलमान.. बच के!
साल 2016 अक्षय कुमार के लिए काफी जबरदस्त रहा। एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूस्तम.. तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। बहरहाल, अगले साल की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'क्रैक' की बात करें तो फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरु होगी।
उम्मीद है कि जनवरी में शुरू होकर फिल्म की शूटिंग मार्च तक चलेगी। बता दें, अक्षय कुमार की यह फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। इससे पहले नीरज पांडे और अक्षय कुमार ने बेबी और स्पेशल 26 जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
शाहरूख- सलमान- अक्षय.. जब हुआ जोरदार टक्कर..

यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
दो फिल्में.. और सलमान, शाहरूख के साथ.. रेस में शामिल अक्षय कुमार
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे औक अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
हेरा फेरी 3
काफी उटल पलट के बाद आखिरकार अक्षय कुमार एक बार हेरा फेरी 3 में फाइनल हो गए हैं।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
उमंग कुमार की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो उमंग कुमार की अगली फिल्म में अक्षय कुमार दिख सकते हैं। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications









