DHAMAKA: अगली ब्लॉकबस्टर की तैयारी में सलमान खान.. 2017 की ईद फाइनल!
[बॉलीवुड न्यूज] काफी समय से यह अफवाह तेज है कि कबीर खान अपनी अगली फिल्म में सलमान खान को ही कास्ट करने वाले हैं। खैर, फिलहाल तो यह अफवाह सच होती दिख रही है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर खान और सलमान एक बार फिर साथ आने वाले हैं। बता दें, इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
खबरों के अनुसार, कबीर खान ने फिल्म का पहला ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है और सलमान खान भी लगातार फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं। सलमान खान फिलहाल सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। जैसे ही सलमान सुल्तान खत्म करेंगे.. कबीर खान इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
LEAKED: शाहरूख खान का 'सुल्तान' कनेक्शन.. एक स्पेशल रोल और क्लाईमैक्स !
उम्मीद है कि साल 2016 की नवंबर तक कबीर खान के फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 2017 की ईद में रिलीज किये जाने का प्लान बन रहा है। हालांकि याद दिला दें, सलमान खान दबंग 3 के लिए भी ईद का समय ही लॉक किया गया है।
बहरहाल, कौन सी फिल्म पहले रिलीज होगी, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन कबीर खान और सलमान की जोड़ी साथ आना लगभग तय है। बता दें, कबीर खान की इस फिल्म को भी सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे।
यहां जानें साल 2017 में आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













