डांस करने में शरमाते हैं संजू

डांस करने में शरमाते हैं संजू

संजय दत्त का कहना है कि उन्होंने इरफ़ान को डांस करना नहीं सिखाया क्यूंकि वो तो खुद डांस करने में शर्माते हैं.

संजय दत्त, इरफ़ान खान, कंगना राणावत और गुलशन ग्रोवर इस हफ़्ते सिनेमा घरों में दिखाई दे रहे हैं फ़िल्म नॉक आउट में.

इस फ़िल्म में एक जगह इरफ़ान खान थोड़ा बहुत डांस करते हुए दिखाई देंगे जो कि इरफ़ान को करते हुए पहले नहीं देखा गया है. और ये बात सुनने में आई थी कि इरफ़ान डांस करने में काफी शर्मा रहे थे ,और तब उन्हें संजय दत्त ने डांस करना सिखाया.

संजय मानते हैं कि इस फ़िल्म में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहा क्यूंकि 30 दिन की शूटिंग ऐसी थी जिसमें उन्हें केवल एक कमरे में रहना था और खुद ही डायलॉग बोलने थे जबकि सामने जवाब देने वाला कोई भी नहीं था. संजू ने कहा कि बिना किसी की प्रतिक्रिया मिले डायलॉग बोलना मुश्किल हो जाता है.

फ़िल्म के निर्देशक मणिशंकर ने बताया कि ये फ़िल्म कहानी है एक मज़बूत व्यक्तित्व और आत्मशक्ति वाले आदमी की जो इस समाज में बुरी तरह फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाता है. और संजय दत्त ने इस किरदार को बेहद बढ़िया ढंग से निभाया है.

कंगना बनीं पत्रकार

नॉक आउट में अभिनेत्री कंगना राणावत एक पत्रकार की भूमिका में हैं.

कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैंने इस किरदार के लिए खुद को तैयार करने में खासी मेहनत की. और पत्रकारों के हाव भाव को ठीक ढंग से समझने के लिए टीवी पर प्रसारित बहुत सरे कार्यक्रम देखे".

पिछले दिनों सुनने में आया था कि इस फ़िल्म में कंगना का कोई एक्शन सीन भी है, जिससे कंगना ने इनकार करते हुए कहा कि असल में एक सीन में उनके सामने से एक वाहन बहुत तेज़ गति में आता है, जो कि करना इतना मुश्किल या खतरनाक नही था.

इरफ़ान खान के डांस की बात निकलने पर कंगना ने बताया कि इरफ़ान उनके सामने डांस सीन नहीं फिल्माना चाहते थे क्यूंकि उन्हें ऐसा करने में शर्म आ रही थी. तो इतनी देर कंगना अपनी वैन में बैठी रहीं.

कंगना ने माना कि इन दिनों कम काम करने की वजह से उनका वज़न बढ़ रहा है, जिस पर अब वो जल्द ही मेहनत करना शुरू करने वाली हैं.

फ़िल्म नॉक आउट शुक्रवार को रिलीज़ हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X