क्रिकेटर केएल राहुल, टाइगर श्रॉफ की हीरोइन के साथ मुंबई में हुए स्पॉट, अफेयर की चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे केएल राहुल इन दिनो खूब सुर्खियां बटोर रहे है और इसका कारण उनकी क्रिकेट लाइफ नही है बल्कि लव लाइफ है। अपने बल्ले से मैदान में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले केएल राहुल इस समय एक अभिनेत्री को डेट कर रहे है। इस अभिनेत्री का नाम निधि अग्रवाल है। इन दोनो को मुंबई में देर रात स्पॉट किया गया और उनके बाद गॉसिप का सिलसिला शुरु हो गया।

आपको बता दें कि निधि अग्रवाल को एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म मुन्ना माइकल में देखा गया था। इन दिनो उनके अफेयर के चर्चे क्रिकेटर केएल राहुल के साथ चल रहे है। इन दोनो को एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया जिसके बाद से दोनो की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है और लगातार वायरल हो रही है।

Nidhhi Agerwal, निधि अग्रवाल

इस फोटो को सबसे पहले केएल राहुल फैन क्लब नाम के एक इंस्टाग्राम एकाउंट में पोस्ट किया गया था जिसमे दोनो साथ साथ नजरा आ रहे है। फिल्म मुन्ना माइकल में निधि अग्रवाल के अभिनय की तारीफ तो खूब हुई पर फिल्म ज्यादा चली नहीं।

इस फिल्म में टाइगर के अलावा बेहतरनी कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। बता दें कि इस बार आईपीएल में केएल राहुल के बल्ले ने खूब रन्स उगले है और शुरुआती समय में पंजाब को ऊपर का टिकट इनके दम पर मिलने वाला था पर बाद में सब गढ़बड़ हो गया।

पंजाब की तरफ से खेल रहे केएल राहुल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और साथ में क्रिस गेल भी अच्छा खेल रहे थे। लेकिन बाद में टीम ने अपनी लय खो दी और लगातार आगे चल रहे पंजाब के खिलाड़ी पीछे होते चले गए।

भले ही केएल राहुल की टीम आईपीएल में पीछे रह गई हो पर केएल राहुल की लाइफ में इस एक्ट्रेस ने आकर धमाल मचा दिया है।

इस बार के आईपीएल मे केएल राहुल 14 मैच में 659 रन बनाए जिसमें उनका औसत करीब 54.91 का था। इसके अलावा एक मैच में तो केएल राहुल ने धमाकेदार 16 गेंदों मे 51 रन जड़े थे।

बता दें कि इनकी फोटो वायरल होने के बाद इस बारे मे दोनो का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन इस बात की चर्चा है कि केएल राहुल ने जिंदगी की पिच पर नई पारी की शानदार शुरुआत कर दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X