..................... .किक्रेटर केएल राहुल ने Athiya Shetty को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, बताया परिवार का सच.KL Rahul shocking disclosure about Athiya Shetty, told the truth of the family - Hindi Filmibeat

किक्रेटर केएल राहुल ने Athiya Shetty को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, बताया परिवार का सच

athiya-rahul

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटी आथिया शेट्टी ने हाल ही में भारतीय किक्रेटर केएल राहुल से शादी की है, दोनों से शादी से पहले लगभग 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी को लेकर दोनों खुब सारी सुर्खियों में रहे और इसके बाद दोनों ने फैशल मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट कराया। इसी दौरान कपल ने अपना इंटरव्यू भी दिया, इसी दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे भी किए। ऐसे में केएल राहुल ने आथिया शेट्टी और उनके परिवार को लेकर भी कई खुलासे किए।

इंटरव्यू में जब केएल राहुल से पूछा गया कि अथिया अपने घर में किसके सबसे ज्यादा करीब हैं और वह किससे डरती हैं। इस सवाल के जवाब में किक्रेटर ने बहुत ही अजीब से खुलासा किया। केएल राहुल ने बताया कि अथिया परिवार में सबसे ज्यादा अपनी मां माना शेट्टी के करीब हैं और जहां तक बात डरने की है, तो अथिया से उनका पूरा परिवार डरता है, अथिया किसी से नहीं डरतीं।

इसके बाद दूसरा सवाल जब अथिया और केएल राहुल से पूछा गया कि दोनों में से कौन ज्यादा जिद्दी है, तो उन्होंने एक-दूसरे की तरफ इशारा किया। हालांकि, बाद में राहुल ने कहा कि जो भी उन्हें जानता है, वह इस बात से सहमत होगा कि अथिया बहुत जिद्दी हैं।

ऐसे ही कई सारे कई सारे सवाल-जवाब के बीच में दोनों ने परिवार के लेकर बात कई सारी बातें की। ऐसे में आथिया ने राहुल को लेकर और राहुल ने आथिया को लेकर कई सारे ऐसे खुलासे किए जो किसी को नहीं पता थे।

गौरतलब है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी की, इसके बाद फैंस को काफी खुशी हुई दोनों के लिए। आथिया ने अपनी शादी में अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया हैंडमेड पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था। वहीं, केएल राहुल ने आइवरी कलर की शेरवानी में अपनी दुल्हन को मैच किया था।

शादी की फोटोज को साझा करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा था, ''आज, अपने सबसे प्यारे लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की, जिसने हमें बहुत खुशी और शांति दी है। आभार और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।'' इसके बाद फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी।

Read more about: kl rahul athiya shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X