अथिया शेट्टी ने कहा मुझे फूल पसंद हैं तो केएल राहुल ने भेजा लाल गुलाब, देखिए तस्वीर

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और मशहूर भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ खबरें सामने आती रहती हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैँ। गौरतलब है कि केएल राहुल ने एक बार फिर से अपने प्यार का ऐलान कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनका कमेंट इस बात सुबूत है।

केएल राहुल ने अथिया शेट्टी की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए लाल गुलाब भेजा है जो कि प्यार का प्रतीक है। ये सब तब शुरु हुआ था जब अथिया शेट्टी ने एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके हाथों में कुछ फूल हैं और उन्होने कैप्शन में लिखा है कि उनको फूल बहुत पसंद हैं।

athiya shetty, अथिया शेट्टी

जैसे ही केएल राहुल ने ये पोस्ट देखा तो उन्होने अथिया शेट्टी की इच्छा तुरंत पूरी कर दी। केएल राहुल ने इस तस्वीर पर रेड रोज कमेंट किया। इसके बाद लगातार उनका कमेंट और अथिया शेट्टी का ये पोस्ट चर्चा में है और फैंस इसपर अच्छे अच्छे कमेंट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा है कि.. 'मुझे पता है ये फूल आपको किसने भेजे हैँ।' इसका इशारा केएल राहुल की तरफ ही थी। केएल राहुल और अथिया काफी बार अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते नजर आ ही जाते हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जोकि वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X