ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' देख KL Rahul, ने कह दी ऐसी बात, बोले-अभी फिल्म देखकर आ रहा हूं और मुझे...

दुनियाभर में लंबे इंतज़ार के बाद ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1, जो कांतारा: अ लीजेंड का प्रीक्वल है, पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था, लेकिन रिलीज़ के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक ग्लोबल फेनोमेनन बन गई। दुनियाभर के दर्शक और समीक्षकों ने इसकी दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और लाजवाब विजुअल्स की तारीफ करनी जारी रखी।
फिल्म देख के केएल राहुल ने लगाई तारीफों की लंबी लाइन
चाहें फिल्म स्टार हो, फिल्म क्रिटिक हो, इंफ्लुएंसर हो, नेता हो या क्रिकेटर हो हर कोई कांतारा चैप्टर 1 की भर-भरके तारीफ कर रहा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल, जो कर्नाटक के मंगलौर से हैं, वह पहले भी कह चुके हैं कि वो कांतारा के बड़े फैन हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म देखी और इस फिल्म को देखने के बाद वह अपने इमोशनल कंट्रोल नहीं कर पाए। उन्होंने जमकर ऋषभ शेट्टी और उनके काम की सराहना की। फिल्म का मोशन टाइटल शेयर करते हुए केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अभी कांतारा देखी। एक बार फिर ऋषभ शेट्टी ने जो जादू दिखाया है उसने दिल जीत लिया। पूरी तरह दिल से बनी फिल्म, जो मंगलुरु के लोगों और उनकी आस्था को खूबसूरती से दिखाती है।"
कांतारा स्टाइल में मनाई थी IPL की जीत
ये पहली बार नहीं है जब केएल राहुल ने कांतारा के लिए अपना प्यार दिखाया हो। इस साल के एक आईपीएल मैच में, जब वे चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेल रहे थे, तब अपनी टीम की जीत के बाद उन्होंने कांतारा स्टाइल में सेलिब्रेट किया। मैच को विनिंग सिक्स से खत्म करने के बाद राहुल ने पिच पर एक गोला बनाया और बीच में अपनी बैट को ज़ोर से गाड़ दिया, बिल्कुल वैसे ही जैसे फिल्म में ऋषभ शेट्टी तलवार के साथ करते हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक खास जगह है। यह सेलिब्रेशन मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक, कांतारा, से लिया गया है। बस यह छोटा सा याद दिलाना है कि यह मैदान, यह जगह, मेरा घर है और यहीं मैं बड़ा हुआ हूं।


Click it and Unblock the Notifications











