Wedding Album: फेरे-जयमाला और शादी वाला रोमांस, कभी दुल्हनिया अथिया को निहारते तो कभी चूमते रहे केएल राहुल

KL Rahul Athiya Shetty Wedding Album: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब इस स्टार कपल की शादी की सबसे पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। ये तस्वीरें इस कपल ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।
अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को काफी सीक्रेट की रखा गया। मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी थी साथ ही सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया था। हर किसी को इस कपल की शादी की पहली तस्वीरों और वेडिंग लुक का इंतजार था जो कि अब खत्म हो चुका है।

हाथों में हाथ डालकर लिए फेरे
तस्वीरों में केएल राहुल-अथिया हाथों में हाथ डालकर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अथिया ने लिखा है, 'तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।'

लिखा ये कैप्शन
अथिया ने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, "आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उसने घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"

100 लोग ही शामिल हुए
इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए थे।

रेड बैंड बांधा गया
यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया, जिससे पता चलता रहे कि ये इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications











