शुरू हो गई KL Rahul-Athiya Shetty की प्री-वेडिंग फंक्शन्स, जानें इस रॉयल शादी से जुड़े सारे डीटेल्स

kl-rahul-athiya-shetty-pre-wedding-function-starts-from-today-know-all-the-detail-of-big-fat-wedding

Athiya Shetty- KL Rahul Wedding: क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले लंबे समय से डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद भी आती है। अथिया शेट्टी को क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में भी स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और के. एल. राहुल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। इस शादी से जुड़ी हर जानकारी को गोपनीय रखी जा रही है। किसी तरह की कोई भी सूचना अब तक आधिकारिक रूप से नहीं शेयर की गई है। लेकिन, अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह खबर लगभग फाइनल हो गई है कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी करेंगे।

के एल राहुल और अथिया शेट्टी का परिवार लंबे समय से शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस शादी से जुड़ी की डीटेल सामने आई है।

कल होगी मेहंदी

कल होगी मेहंदी

अथिया शेट्टी की मेहंदी की रस्म 22 जनवरी यानी रविवार को होगी। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस से होगी। यह सुनील शेट्टी की सबसे लग्जीरियस प्रॉपर्टी में से एक है। इसी घर में अथिया शेट्टी की मेहंदी की रस्म भी अदा की जाएगी।

गेस्ट लिस्ट

गेस्ट लिस्ट

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी में लगभग 100 गेस्ट के आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही सभी मेहमानों को विशेष रूप से फोन को फंक्शन के दौरान बाहर रखने के लिए कहा जाएगा। इतना ही नहीं, मेहमानों से अनुरोध किया गया है कि वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।

होगा बड़ा रिसेप्शन

होगा बड़ा रिसेप्शन

कहा जा रहा है कि दोनों परिवार के खास लोगों को ही शादी में आमंत्रित किया है इस वजह से महज 100 लोग ही इस शादी में शामिल होंगे। लेकिन, जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद सुनील शेट्टी अपने खास लोगों के लिए एक बड़ा रिसेप्शन देने की योजना बना रहे हैं।

पैपराज़ी के लिए बंदोबस्त

पैपराज़ी के लिए बंदोबस्त

केएल राहुल और अथिया शेट्टी में मीडिया के लिए खास इंतजाम किया गया है। शादी स्थल पर पैपराज़ी के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी मीडिया के साथ आ सकते हैं।

कैसे करीब आए केएल राहुल-अथिया

कैसे करीब आए केएल राहुल-अथिया

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने फिर यह रिश्ता रिलेशनशिप में तब्दील हो गया। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार अब यह कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X