Kl Rahul- Athiya Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की लग गई लॉटरी, केएल राहुल की करोड़ों की नेट वर्थ !

Athiya Shetty, Kl Rahul

Kl Rahul- Athiya Shetty Net Worth: बॅालीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बाद बड़ा सा रिसेप्शन देंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि केएल राहुल क्रिकेटर हैं, ऐसे में उनकी कमाई करोड़ों होगी। दूसरी तरफ अथिया शेट्टी का बॅालीवुड करियर हिट कैटेगरी में कभी नहीं आ पाया। अपने पिता सुनील शेट्टी की तरफ अथिया बॅालीवुड में खुद को स्टार कैटेगरी में लाना तो दूर खुद को स्थापित भी नहीं कर पाईं।

लेकिन केएल राहुल से शादी के बाद अथिया की आर्थिक स्थिति जरूर सुपरहिट है। राहुल ने साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें। इससे पहले केएल राहुल ने खुद को आईपीएल में पेश किया। जहां अपने खेल के दम से वह खुद को साबित करने में सफल रहे हैं। हालांकि बाकी के क्रिकेटर के मुकाबले राहुल का करियर चढ़ान पर नहीं रहा है।

फिर भी खुद को वह एक कमाऊ खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड में ए लिस्ट में केएल राहुल का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार केएल राहुल को साल भर में 5 करोड़ की फीस दी जाती है। आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइनट्स की तरफ से कप्तान के तौर पर 17 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। कई सारे बड़े ब्रांड की कंपनियों के लिए केएल राहुल विज्ञापन भी कर चुके हैं। मिली जानकारी अनुसार केएल राहुल की नेटवर्थ 80 करोड़ के करीब बताई जाती है।

केएल राहुल ने अभी तक 45 टेस्ट की 78 पारियों में 2609 रन बनाए हैं। अथिया शेट्टी का करियर फ्लॅाप रहा है। हीरो के बाद अथिया की लिस्ट में मोतीचूर चकनाचूर, मुबारकां फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अथिया शेट्टी की फीस 80 लाख से 1 करोड़ के बीच है। टीवी विज्ञापन के लिए उनकी फीस 30 से 40 लाख के करीब की बताई जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: athiya shetty kl rahul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X