KL Rahul और अथिया शेट्टी ने बेटी की तस्वीर के साथ रिवील किया नाम, जानें क्या है 'इवारा' का मतलब

KL Rahul and athiya Shetty

KL Rahul and athiya Shetty Daughter Name: क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के हाल ही में बेटी हुई है। दोनों ने बेटी को जन्म की जानकारी फैन्स को इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी, लेकिन दोनों ने ही ना तो बेटी का कोई फोटो शेयर किया था ना ही नाम।

फैन्स को दोनों की बेटी की एख झलक देखने का बेसब्री से इंतजार था। वहीं हाल ही में अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने फैन्स की इच्छा को पूरा किया है और बेटी की एक झलक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर किए हुए बस कुछ ही मिनट हुए हैं, लेकिन यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

अथिया और के एल राहुल ने किया बेटी के नाम का खुलासा
जी हां, हाल ही में अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नन्ही बच्ची को केएल राहुल गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। वहीं अथिया बेटी को दुलार करती दिख रही हैं। इस फैमिली फोटो में बच्ची तो नजर आ रही है, लेकिन कपल ने अपनी बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही दोनों बच्चे के नाम का भी खुलासा करते हैं। कैप्शन में लिखा गया है कि 'हमारी बेटी हमारी सबकुछ है। Evaarah/इवारा'

क्या है इवारा का मतलब
आपको बता दें कि कपल ने अपनी बेटी का नाम 'इवारा' रखा है जो कि एक संस्कृत शब्द है। इस नाम का मतलब होता है भगवान के द्वारा भेजा गया एक तोहफा। बता दें कि कपल के इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ ही सितारों के भी कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं सामंथा रुथ प्रभु समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

शादी के दो साल बाद हुई बेटी
आपको बता दें कि के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी साल 2023 में हुई थी। दोनों की शादी घर पर ही हुई थी। दोनों की शादी के साथ ही हल्दी और मेहंदी के फोटोज भी जमकर वायरल हुए थे। बता दें कि अथिया और राहुल ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद रचाई थी शादी।

कैसा है अथिया का फिल्मी करियर
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर इतना खास नहीं रहा। अथिया ने हीरो फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। यह फिल्म हीरो 1983 में आई फिल्म हीरो का रीमेक थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। अथिया का फिल्मी करियर इतना खास नहीं रहा हीरो (2015) के रिलीज के बाद अथिया की दूसरी फिल्म मुबारकां साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मोतीचूर चकनाचूर साल 2019 में आई थी। इसके बाद नवाबजादे में अथिया ने कैमियो किया था। फिलहाल तो अथिया अभी मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ है। अब यह देखना होगा कि अथिया कब कमबैक करेंगी।

आईपीएल में धूम मचा रहे हैं के एल राहुल
वहीं बात केएल राहुल की करें तो इन दिनों केएल राहुल आईपीएल में धूम मचा रहे हैं। बता दें कि के एल राहुल दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे हैं, लेकिन बेटी के जन्म की वजह से वह शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब केएल राहुल ने दमदार वापसी कर ली है। इन दिनों स्टेडियम में उनका जोश देखने लायक है। वहीं अब कल भी दिल्ली कैपिटल्स का मैच है गुजरात टाइटन्स के साथ अब देखना होगा कि कल के मुकाबले में के एल राहुल क्या कमाल दिखा पाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kl rahul athiya shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X