..................... KL Rahul and Athiya Shetty may get married this year? Big news out! केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस साल कर सकते हैं शादी? सामने आई बड़ी खबर! - Hindi Filmibeat

केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस साल कर सकते हैं शादी? सामने आई बड़ी खबर!

अक्सर देखा जाता है कि क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक साथ नजर आते हैं और दोनों को लेकर चर्चाएं सोशल मीडिया पर रहती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों काफी जल्दी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में हमने फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी देखी थी। लेकिन इस साल हमें एक और बॉलीवुड की शादी देखने को मिलेगी। सुनील और माना शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 2022 की 'विंटर' शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

केएल राहुल और अभिनेता अथिया शेट्टी इस साल एक "विंटर वेडिंग" में शादी करने के लिए तैयार हैं, पिंकविला की एक विशेष रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है।

Recommended Video

Ranbir-Alia के बाद अब KL Rahul और Athiya Shetty के घर जल्द बजेगी शहनाइयां | FilmiBeat

athiya shetty, अथिया शेट्टी

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल और एक्ट्रेस अथिया इसी साल एक दूसरे से शादी करेंगे। रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ कि दोनों के परिवार ने पहले से ही जोड़े के विवाह समारोह के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

कथित तौर पर यह जोड़ा कर्नाटक में शादी के लिए तैयार है क्योंकि अथिया के पिता अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्म मुल्की, मैंगलोर में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था, और राहुल उसी शहर से हैं।

इस वक्त केएल राहुल आईपीएल खेल रहे हैं और वो लखनऊ की टीम के कप्तान है। जी हां, हाल ही में सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी केएल राहुल का मैच देखने के लिए स्टेडियम में नजर आए थे। अब ये दोनों शादी के बंधन में कब बंधते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X