Kl Rahul -Athiya Shetty Wedding: शादी से पहले अथिया की शर्त, कैंसल हुआ हनीमून, 3 हजार मेहमानों के साथ

KL Rahul,Athiya Shetty

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding:के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी हो रही है। जल्द ही शादी के बाद दोनों ही सामने आकर मीडिया के सामने अपनी पहली फोटो के लिए पोज देने वाले हैं। गुपचुप तरीके से परिवार और दोस्तों के बीच हो रही अथिया और राहुल की शादी का रिसेप्शन और हनीमून से जुड़ी भी जानकारी सामने आयी है। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर अथिया और के एल राहुल की शादी हो रही है। संगीत और हल्दी की रस्म और शादी के बाद रिसेप्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार खेल और एंटरटेनमेंट जगत के कई लोग रिसेप्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। यही वजह है कि मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है। अथिया शेट्टी बॅालीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाईं। लेकिन उनके पिता सुनील शेट्टी बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। सुनील शेट्टी के खुद के भी गेस्ट लिस्ट भी लंबी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अथिया और राहुल की शादी के रिसेप्शन में 3 हजार के करीब के मेहमान आने की उम्मीद है।

साथ ही रिसेप्शन साधारण तरीके से नहीं होगा। बल्कि बड़े पैमाने पर पूरा रिसेप्शन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अथिया और राहुल ने शादी को लेकर एक शर्त रखी थीं। वह अपनी शादी को सिंपल रखना चाहते हैं। इस वजह से उनके दिल की ख्वाहिश को पूरा करते हुए पिता सुनील शेट्टी ने केवल परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अथिया और राहुल की शादी की प्लानिंग पूरी की।

यह भी माना जा रहा है कि अथिया का रिसेप्शन लुक काफी अलग और हटके होने वाला है। अथिया और राहुल कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी देखा गया है। रहा सवाल हनीमून का तो, उसके लिए अथिया और राहुल को इंतजार करना होगा। अपने काम के कारण अथिया और राहुल ने रिसेप्शन को टाल दिया है। कुछ समय बाद दोनों हनीमून के लिए पेरिस या इटली जा सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: athiya shetty kl rahul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X