विराट- अनुष्का के साथ नजर आए केएल राहुल और आथिया शेट्टी, बोलीं 'हम साथ साथ हैं'
अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल का नाम आपस में काफी जोड़ा जाता है लेकिन किसी तरह कुबूलनामा दोनों की तरफ से नहीं देखा जाता है। लेकिन इस समय एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसको अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साझा किया है। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट कोहली के साथ साथ केएल राहुल और आथिया शेट्टी भी नजर आ रहीं हैं। अनुष्का शर्मा ने इसको पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है.. हम साथ साथ हैं। लोगों को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और उनको यकीन हो गया है कि यकीनन केएल राहुल और आथिया शेट्टी रिश्ते में है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तो अक्सर किसी ना किसी करह की शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं लेकिन केएल और आथिया अलग अलग ही तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

हालांकि कई बार दोनों की लोकेशन्स से पता चल जाता है कि वो एक साथ ही हैं। बता दें कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर कई बार सुनील शेट्टी ने भी बयान दिए हैं।
उनके करीबियों का कहना है वो साथ में काफी अच्छे लगते हैं और दोनों ही बैंगलोर से हैं। विराट कोहली और केएल राहुल की दोस्ती काफी अच्छी है और दोनों इंडिया के लिए खेलते हैं।
बात करें अनुष्का शर्मा की तो वो कुछ महीनों पहले मां बनी हैं और इस समय इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हैं। निश्चित ही एक लंबे ब्रेक के बाद उनकी वापसी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











