अथिया शेट्टी- केएल राहुल की इंग्लैंड ट्रिप की फोटो वायरल, गुपचुप रोमांस शुरू, तस्वीरों में बड़ा सबूत!
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों से दूर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वैसे इस खबर पर अभी तक अथिया शेट्टी ने हामी नहीं भरी है कि वह भारतीय क्रिकेटर केएल को डेट कर रही हैं या नहीं। केएल राहुल ने भी अथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।
अब इन तस्वीरों के आने के बाद इस बात को तय माना जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से अधिक है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच के रिश्ते को तय करती हुईं कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। दोनों कई बार गुपचुप तरीके से ट्रिप पर जाते रहे हैं। दोनों की तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल फिर से इंग्लैंड में हैं।

हालांकि दोनों की साथ में कोई तस्वीर नहीं आयी है। लेकिन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एक ऐसी समानता है जो ये बताती है कि ये दोनों साथ में मी टाइम का आनंद उठा रहे हैं। अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ उनकी एक दोस्त नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications