दिनेश कार्तिक की मदद के लिए शाहरुख खान ने किया था निजी जेट का इंतजाम, अब खुला बड़ा राज!
बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने करीबियों से काफी प्यार करते हैं। यही कारण है कि उनको लेकर आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो कि काफी पसंद की जाती हैं। उनके चाहने वाले ना सिर्फ भारत में हैं बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस आपको मिल जाएंगे। लेकिन इस समय वो जिस कारण चर्चा में आए हैं वो सभी को काफी पसंद आने वाली है।
दरअसल उन्होने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक की मदद की थी। अब इस बात का खुलासा हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स शाहरुख खान की ही टीम है जो कि आईपीएल के समय चर्चा में आती है।

हाल ही में दिनेश कार्तिक ने शाहरुख खान को लेकर एक बात का खुलासा किया। उन्होने कहा कि किंग खान ने किस तरह से मदद की थी। दिनेश कार्तिक के मुताबिक.. मैं काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

क्या बोले दिनेश कार्तिक?
शाहरुख खान ने मेरी मदद की और मेरे लिए एक निजी जेट की व्यवस्था करवाई थी। इसके अलावा दिनेश ने कहा कि शाहरुख खान की तरह बड़ा दिल रखने वाले लोग दुनिया में काफी मिलते हैं। शाहरुख खान ने मेरी वजह से लोगों को चेन्नई से दुबई प्राइवेट जेट पर भेजा था।

मैं उनके लिए कुछ भी कर सकता हूं
मुझे इसका अंदाजा नहीं हैं कि कितनी फ्रेंचाइजी ऐसी हुईं थीं। उन्होने ऐसे करके मेरा दिल जीता है, मैं उनके लिए कुछ भी कर सकता हूं। वो बहुत नेक इंसान हैं। किंग खान के लिए ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय फिल्म पठान को लेकर काफी बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग जारी है। पहली बार वो इस तरह की फिल्म का हिस्सा बने हैं और काफी बड़े धमाके की उम्मीद उनसे है।

सलमान खान नजर आने वाले हैं
एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं। सलमान खान टाइगर के किरदार में नजर आएंगे। दोनों फिल्म यशराज प्रोडक्शन की हैं।

शाहरुख खान का इंतजार
कई सालों से शाहरुख खान का इंतजार उनके फैंस कर रहे हैं। आखिरी बार उनको फिल्म जीरों में देखा गया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो सतर्क हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications