..................... 'कुछ कुछ होता है' के पोस्ट में टैग ना किये जाने पर अनुपम खेर ने मारा ताना! KKHH 22 Years- Anupam kher taunting on Dharma Production Tweet not Tagged him - Hindi Filmibeat

'कुछ कुछ होता है' के पोस्ट में टैग ना किये जाने पर अनुपम खेर ने मारा ताना! 'फिल्म में हम भी थे दोस्त

करण जौहर ने हिंदी फिल्म सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और वो रोमांटिक फिल्मों के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। इन्ही फिल्मों में से एक है शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है। करण जौहर को इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा तारीफें मिली थीं। लेकिन इस समय ये फिल्म फिर से काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं। लोग इस फिल्म को लेकर पूरी स्टारकास्ट को थैंक्स बोल रहे हैं और उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।

लेकिन इस बीच अनुपम खेर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होने धर्मा प्रोडक्शन पर तंज कसा है। अनुपम खेर ने ये याद दिलाने की कोशिश की है कि इस फिल्म का हिस्सा वो भी थे। दरअसल धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म की 22वीं सालगिरह पर एक ट्वीट किया था और ट्वीट में फिल्म के कुछ सीन्स दिखाए गए थे। बस इसी ट्वीट में कुछ ऐसा था जो कि अनुपम खेर को बिल्कुल रास नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X