KKBKKJ- खुशी से फूली नहीं समा रही हैं पूजा हेगड़े, सलमान खान के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिख दी ये बात?

pooja hegde, salman khan

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है और निगेटिव रिव्यू के बाद भी फिल्म ने तीसरे दिन की 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि फैंस का कहना है कि ये फिल्म ऐसी बिल्कुल नहीं है जैसे रिव्यू इसको मिल रहे हैं।

फिल्म आपको कहीं बोर नहीं करेगी और सलमान खान के एक्शन का एक अलग लेवल आपको देखने को मिलने वाला है। जिस तरह का रिसपॉन्स आ रहा है उससे पूजा हेगड़े काफी खुश हैं जो कि इस फिल्म सलमान खान के साथ लीड रोल में हैं।

जी हां, वो सलमान खान पूरी फिल्म में 'जान' कहकर बुलाती हैं। गौरतलब है कि पूजा हेगड़े इस वक्त अपने घर मैंगलोर में हैं और वहां से कुछ तस्वीरें साझा की हैँ। इसके अलावा उन्होने एक तस्वीर मेगास्टार सलमान खान के साथ पोस्ट की है और इसके साथ उन्होने फैंस को शुक्रिया कहा है।

पूजा हेगड़े ने लिखा, ''उन सभी को एक बड़ा सा थैंक्यू जो कि किसी का भाई किसी की जान को इतना प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं।'' पूजा हेगड़े इस फिल्म की कामयाबी से काफी खुश हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म लगातार धमाकेदार बिजनेस करने वाली है। इसके पहले सलमान खान ने एक पोस्ट किया था और फैंस को इस प्यार के लिए शुक्रिया कहा था।

बता दें कि सलमान खान की फैन फॉलोविंग इतनी शानदार है कि फिल्म के ऐसे रिव्यू के बाद भी धमाका कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म का डंका बज रहा है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार था। इनके अलावा शब्बीर शेख और दिवंगत सतीश कौशिक ने भी फिल्म में कमाल का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X