'काइट्स' दिलायेगी अंतर्राष्ट्रीय जगत में पहचान : अनुराग बसु

Kites
निर्देशक अनुराग बसु कहते हैं कि उनकी फिल्म 'काइट्स' भारतीय फिल्मों को वैश्विक बनाने की कोशिश है। इसमें न केवल एक मेक्सिकन अभिनेत्री और एक बॉलीवुड अभिनेता को अंतर्राष्ट्रीय रूप में प्रस्तुत किया गया है।

बल्कि विदेशों में प्रदर्शन के लिए एक अलग संस्करण भी पेश किया गया है। पैंतीस वर्षीय बसु ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं यह नहीं कहना चाहता कि 'काइट्स' सब कुछ बदल देगी लेकिन यह भारतीय फिल्मों को वैश्विक बनाने की दिशा में एक कदम है और गैर हिंदी भाषी लोगों को आकर्षित करने का प्रयास है।'

देखें: लारा-दीपिका के बीच कोई झगड़ा नहीं

उन्होंने कहा, 'हमारी पीढ़ी के फिल्मकार अंतर्राष्ट्रीय पहचान के भूखे हैं। हम कहते हैं कि हम वैश्विक हैं लेकिन हम वैश्विक होने से बहुत दूर हैं। इस फिल्म को बनाने के पीछे यही वजह है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म न केवल भारतीय दर्शकों को पसंद आएगी बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को भी आकर्षित करेगी।'

आपको बता दें कि राकेश रोशन के निर्माण गृह फिल्मक्राफ्ट और रिलायंस बिग पिक्चर्स ने संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रेम कहानी पर आधारित 'काइट्स' में रितिक रोशन और मेक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी ने अभिनय किया है। फिल्म 21 मई को प्रदर्शित होगी।

देखें: रणबीर बोले मैं अकेला हूं

बसु 'काइट्स' से पहले 'मर्डर' (2004), 'गैंगस्टर-ए लव स्टोरी' (2006) और 'लाइफ इन ए. मैट्रो' (2007) जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'काइट्स' बसु की पहली बड़े अभिनेता वाली फिल्म है और उन्हें लगता है कि रितिक में अंतर्राष्ट्रीय अपील है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X