टल सकती है 'काइट्स' की उड़ान

ऐसे में 'काइट्स' के रिलीज़ होने पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। इस फिल्म को 21 मई को रिलीज़ होना है मगर हो सकता है केस की सुनवाई के चलते फिल्म की रिलीज़ टल जाए।
देखें : बारबरा का दिलकश अंदाज
दरअसल सन बीम नाम की कंपनी के मालिक लक्ष्मी प्रसाद ने राकेश रोशन पर फिल्म के एक्शन सीकुएंसेस के कॉपीराइट के पाच करोड़ रुपए बकाया होना का दावा किया है। राकेश ने फिल्म पूरी होने पर इन्हें भुगतान करने का विश्वास दिलाया था मगर अब वो मुकर गए जिसकी वजह से अब कंपनी ने कोर्ट की शरण ली है और फिल्म की रिलीज़ पर सवालिया निशान लगा दिया है।
हालांकि खबर है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश की जा रही है लेकिन अगर कोई हल न निकला तो फिल्म की रिलीज़टलना तय है। अब देखना यह है कि 'काइट्स' समय पर देश भर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो पाती है या नहीं।
काइट्स कॉपी राइट फिल्म बॉलीवुड राकेश रोशन रितिक रोशन रिलीज bollywood copy right film hrithik roshan kites rakesh roshan release


Click it and Unblock the Notifications