किसिंग सीन इमरान की फिल्मों की पहचान हैं- जनता की राय

यूं तो आजकल फिल्मों को हिट कराने व चर्चा में लाने के लिए किसिंग सीन व इंटिमेट सीन्स एक जरुरत सी हो गयी हैं लेकिन अगर बात की जाए इमरान हाशमी की तो जिसका नाम ही सीरियल किसर हो भला उसकी फिल्मों में किसिंग सीन ना हो तो कैसा लगेगा। इमरान को हालांकि इस बात से कभी कभी नाराजगी भी होती है कि वो जब भी कुछ नया करने की कोशिश करते हैं उसे इतनी सफलता नहीं मिलती क्योंकि लोग इमरान की फिल्मों को देखने कुछ अलग ही सोच के साथ आते हैं।

इमरान ने ये बात अक्सर टॉक शोज व मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जाहिर की है और हाल ही में अपनी फिल्म राजा नटवरलाल के प्रमोशन के दौरान नौएडा में भी एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान इमरान ने साफ कर दिया कि मेरी फिल्म के निर्देशक मुझसे किस करवाते हैं। मैं खुद अपनी मर्जी से किसिंग सीन्स नहीं करता। वैसे कुछ समय पहले इमरान ने एक टॉक शो के दौरान कहा था कि उन्हें सीरियल किसर बनाने के पीछे महेश भट्ट ही वजह हैं। महेश भट्ट ने ही उन्हें ये टैग दिलवाया है।

पिछले कुछ समय से इमरान अपनी इस सीरियल किसर की इमेज से इतना परेशान हो गये कि उन्होंने मीडिया में कहना शुरु किया कि वो अपनी इमेज से छुटकारा पाना चाहते हैं। राजा नटवरलाल के दौरान उनसे जब पूछा गया कि आलिया को लेडी सीरियल किसर का टैग मिल रहा है तो इमरान ने कहा "मुझे बहुत खुशी होगी कि ये टैग किसी और को मिल जाए और मेरा पीछा छूटे।"

खैर इमरान ने काफी एक्सपेरिमेंट किये और अंत में उन्हें ये समझ आ गया है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तभी चलती हैं जब उसमें वो मसाले हों जिनके लिए इमरान मशहूर हैं। इमरान ने अपनी फिल्म राजा नटवरलाल में पाकिस्तानी अदाकार हुमाइमा मलिक के साथ भी कुछ किसिंग सीन्स किये हैं और फिल्म को लोग पसंद भी कर रहे हैं। तो भाई इमरान चाहे जो भी कह लें लेकिन उन्हें ये तो मानना ही होगा कि दर्शकों को उनके किसिंग सीन व इंटिमेंट सीन्स ही भाते हैं और उन्हें ना चाहकर भी अपनी फिल्मों में ये सब करना ही होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X