'मैं अफरीदी हूं' में चुंबन दृश्‍य पर शाहिद आग बबूला

By Ajay Mohan

कराची। पाकिस्‍तान में बनी फिल्‍म 'मैं हूं अफरीदी' में एक हॉट किसिंग सीन को लेकर क्रिकेट स्‍टार शाहिद अफरीदी खासे नाराज हैं। उनका कहना है फिल्‍म में ऐसे दृश्‍यों की वजह से उनकी छवि क्रिकेट प्रेमियों के बीच धूमिल हो सकती है। इसके लिये उन्‍होंने फिल्‍म निर्माता से सीन हटाने को कहा है।

10 लाख डॉलर के खर्च पर बनी पाकिस्‍तानी फिल्‍म मैं हूं अफदीरी की कहानी उस युवक की है, जो बचपन से ही बड़े-बड़े सपने देखता था और आगे चलकर खिलाड़ी बनता है। फिल्‍म में युवक का नाम अफरीदी है। इस फिल्‍म में खिलाड़ी की निजी लाइफ को भी दर्शाया गया है, जिसमें वो एक लड़की को बाहों में ले लेता है। इसी सीन में एक काफी जोश भरा चुंबन दृश्‍य भी फिल्‍माया गया। यह चुंबन दृश्‍य एक नाइट क्‍लब में फिल्‍माया गया। यह सीन टीवी व सिनेमा घरों में चल रहे फिल्‍म के ट्रेलर में भी जमकर दिखाया गया।

Afridi

जब ट्रेलर पर शाहिद अफरीदी की नजर पड़ी तो वो आग बबूला हो गये। असल में उनका आगबबूला होना भी लाज़मी है, क्‍योंकि वो अफगानिस्‍तान बॉर्डर से लगे खैबर जिले के रहने वाले हैं, जो रूढ़ीवादियों से भरा हुआ है। अगर फिल्‍म से सीन नहीं हटाया गया, तो खैबर जिले के लोग अफरीदी के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं।

अफरीदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने अपने नाम पर फिल्‍म बनाने की इजाजत इसलिये दी थी, ताकि एक स्‍वस्‍थ्‍य मनोरंजन के माध्‍यम से आने वाली जैनरेशन में क्रिकेट के प्रति जज्‍़बा पैदा किया जा सके। लेकिन मैं जनता को यह बताना चाहता हूं कि फिल्‍म मेरे जीवन पर आधारित नहीं है। अब अगर कोई भी ऐसे दृश्‍य फिल्‍म में देखेगा, तो यही सोचेगा कि मैंने अपने जीवन में ऐसे काम किये।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X