बिपाशा को किस करने में परेशानी होती है
बॉलीवुड की बिल्लो रानी ने एक तगड़ा खुलासा किया है। बिंदास और बोल्ड किरदार करने वाली बिपाशा बसु का कहना है कि उन्हें स्क्रीन पर किसिंग सीन करने में काफी परेशानी होती है। जिसको सुनकर सभी हैरान हैं। बिपाशा का कहना है कि उन्हें बहुत संकोच महसूस होता है जब उनसे किसिंग सीन करने के लिए कहा जाता है।
बिपाशा की अब तक की ज्यादातर फिल्में जो कि चर्चित और सफल रही हैं उनमें से ज्यादातर फिल्में काफी बोल्ड किरदारों पर आधारित है जिन्हें लोगों ने काफी पसंद भी किया। इन किरदारों को अमली जामा पहनाने के लिए बिपाशा ने काफी उत्तेजक भूमिकाएं की है।
फिल्म 'जिस्म' में जॉन अब्राहम के साथ कई इंटिमेंट सींस देने वाली बिपाशा को लगता है कि किसिंग बहुत ही निजी मामला होता है, इसलिए इसे पर्दे पर करना काफी मुश्किल भरा होता है। बिपाशा ने कहा कि उन्हें अंतरंग दृश्य देने के लिए इतना नहीं सोचना पड़ता है जितना कि उन्हें किसिंग सीन देने के लिए परेशान होना पड़ता है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड में 11 साल के लंबे कैरियर के दौरान बिपाशा ने केवल दो चुंबन दृश्य किया है। पहला जान अब्राहम के साथ 'जिस्म' में और दूसरा रणवीर कपूर के साथ 'बचना ए हसीनों' में।


Click it and Unblock the Notifications












