हॉट अंदाज में मल्लिका करेंगी 'ढिश्क्याउं-ढिश्क्याउं'

दीपिका की रेड बिकनी, सन्नी लियोन की जिस्म-2 के बाद अब जल्द ही मल्लिका शेरावत हॉट अंदाज में 'ढिश्क्याउं-ढिश्क्याउं' करने वाली हैं। यह गीत बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने वाला है। फिल्म का नाम है 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' जिसके लिए मल्लिका ने विवेक ऑबरॉय के साथ एक हॉट सॉन्ग ढिश्क्याउं-ढिश्क्याउं किया है।
बॉलिवुड में अपनी फिल्म को सफलता दिलाने के लिए आजकल हर एक्ट्रेस अपने हॉट अवतार में नज़र आ रही हैं। निर्देशक भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी हिरोइनों को एक से बढ़कर एक बोल्ड रुप दे रहे हैं और जब बात हो मल्लिका की फिल्म की तब तो शायद निर्देशक को इस बात पर ध्यान देने की जरुरत नहीं क्योंकि मल्लिका खुद अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी सजग रहती हैं। यह सॉन्ग दिल्ली की गलियों में ऑटो की भी़ड़ के बीच शूट किया गया है।
फिल्म 'किस्मत लव पैसा ज़िंदगी' 'एक चालिस की लास्ट लोकल' के निर्देशक संजय खंदूरी द्वारा निर्देशित की गई है और इसके प्रोड्यूसर अमित चन्द्रा हैं। मल्लिका के साथ इस फिल्म में विवेक ऑबराय हैं साथ ही गेस्ट अपीरियंस में नेहा धूपिया भी हैं।
फिलहाल तो कान्स में मल्लिका के बोल्ड रुप ने काफी सुर्खियों में जगह पाई है और अब उनकी फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' का 'ढिश्क्याउं' सॉन्ग भी जल्द ही सुर्खियों में नज़र आएगा। अब देखना है कि मल्लिका का ये बोल्ड सॉन्ग क्या किस्मत लव पैसा दिल्ली की किस्मत के सितारे चमका पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











