डबल मीनिंग वाली फूहड़ फिल्म है केएलपीडी
'किस्मत लव पैसा दिल्ली' महाबकवास, डबल मीनिंग वाली, बेकार फिल्म है जिसे मल्लिका शेरावत के सेक्सी लटके-झटके भी बचा नहीं पायेंगे। यह कहना है उन लोगों का जो फिल्म का पहला शो देखकर हाल से बाहर निकले थे।
आपको बता दें कि निर्माता कृष्ण चौधरी की फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में विवेक ओबराय और मल्लिका शेरावतने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म को ठंडी शुरूआत मिली है।
फिल्म में ऐसा कुछ खास नहीं है जिसे देखने के लिए लोग बेकाबू हो जाये। पुरानी फिल्मों जैसी दिखने वाली 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में मल्लिका और विवेक के बीच इंटिमेट सीनभी है। फिल्म में दो अर्थी संवादों की भरमार है जो सुनने में बेहद ऊबाऊ हैं।
किस्मत लव पैसा दिल्ली मल्लिका शेरावत विवेक ओबराय kismat love paisa delhi mallika sherawat vivek oberoi


Click it and Unblock the Notifications
