ऑस्कर पुस्तकालय में किस्मत कनेक्शन

ऑस्कर जीतने में हम अभी भी बहुत पीछे हो लेकिन हमारी फिल्में ऑस्कर के पुस्तकालय तक जरूर पहुंच बना रही है। इस दौरान रिलीज हुयी काफी फिल्मों को ऑस्कर के पुस्तकालय में रखा गया है।
हाल ही में इस पुस्तकालय में अजीज मिर्जा की फिल्म किस्मत कनेक्शन को रखा गया। इस कलेक्शन को छात्र, फिल्म निर्माता, लेखक और अभिनय जगत के लोग अपने प्रयोग के लिए इस्तेमाल मे ले सकते है।
इस फिल्म के निर्माता टिप्स कम्पनी फिल्म को शामिल किए जाने से काफी खुश है। उनका कहना है कि हम हमेशा अच्छी कहानी वाली फिल्मे बनाते रहे है।
फिल्म किस्मत कनेक्शन में प्रेम कहानी को आधार बनाया गया है जिसमें शाहिद कपूर और विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभायी है।


Click it and Unblock the Notifications











