KKBKKJ Twitter Review- कैसी है सलमान खान की फिल्म? ट्विटर रिएक्शन के बाद टूटेंगे रिकॉर्ड!

सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है और इस फिल्म के पहले शो के साथ ही धमाका काफी तगड़ा हो चुका है। फैंस थिएटर्स के अंदर से ही इस फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं और लोगों को काफी पसंद आ रही है।
कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में भी काफी धाकड़ साबित होने वाली है। इसका एक कारण ये भी है कि एडवांस बुकिंग शानदार हुई थी और पहले ही दिन अच्छी कमाई ये फिल्म कर सकती हैँ।
हालांकि ईद के कारण ये फिल्म वीकेंड पर और भी धमाकेदार कमाई करने वाली है। यूजर्स ट्विटर पर अपनी बात लगातार कह रहे हैं और एक ने लिखा है, ''एक्शन का स्वैग, #सलमान खान का रोमांस, कॉमेडी और भाईचारा सचमुच कमाल है कमाल! इस फिल्म में #KKBKKJ फुल ऑन मास एंटरटेनिंग और मेसेज।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''पहला हाफ शानदार है, नाम याद रखो- सलमान खान।'' जबकि एक ने लिखा है, ''सुपर फिल्म है, क्या शानदार मूवी लाए हैं सलमान भाई।''
एक ने लिखा है, ''#KisiKaBhaiKiJaanReview आम तौर पर जब फिल्म रिलीज होती है तो लोग बस कहानी और निर्देशन और अभिनय को समीक्षा करते हैं और जब #SalmanKhan की फिल्म आती है तो हर डेलीगौर और हर एक एक्शन सीक्वेंस और हर कदम, लोग इसकी समीक्षा करते हैं और पब्लिसिटी हासिल करते हैं।''
सलमान खान के फैंस जाहिर है कि काफी खुश हैं और इस रिव्यू के बाद लोग इस फिल्म को देखने जाने वाले हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो इस लिस्ट में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और जस्सी गिल जैसे सितारे शामिल हैं। जबकि पलक तिवारी भी धमाका करती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications