1300 रुपए में बिक रहे हैं सलमान खान की फिल्म के टिकट, इस एक्टर के उड़े होश, कहा, Ott का इंतजार कर लेंगे

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ticket prices: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। एक ओर जहां भाईजान के फैंस के बीच फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं, एक्टर विवेक वासवानी ने टिकट की कीमतों पर हैरानी जताई है।
बता दें, कुछ जगहों पर टिकट की कीमत 1300 रूपए तक रखी गई है। जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने कहा कि इससे अच्छा लोग ओटीटी पर फिल्म के आने का इंतजार कर लेंगे।
एक फिल्म के लिए 10 हजार का खर्चा
विवेक वासवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "मुझे पता है कि ईद के मौके पर भाई की फिल्मों का क्या क्रेज होता है। इसके बावजूद मुझे 1320 रुपए टिकट का रेट समझ नहीं आ रहा है। 400 रुपए का तो एक पॉपकॉर्न ही आता है। इस हिसाब से चार लोग की फैमिली के लिए करीब 10 हजार का खर्चा बैठ जाएगा। अभी इसमें कार पार्किंग वगैरह की कोई गिनती ही नहीं है। मुझे लगता है कि इससे बेहतर लोग इसे OTT पर देख लेंगे।"
एक्शन टपोरी फिल्म के लिए 1320 रूपए सही नहीं
इस ट्वीट पर एक्टर को काफी अलग अलग तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "ये रेट उन लोगों के लिए हैं जो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाना चाहते हैं। ये उनके लिए हैं जो रिक्लाइनर वाले सोफे पर बैठ कर फिल्म देखना पसंद करते हैं। साउथ बॉम्बे में ऐसे लोगों की कमी नहीं है।"
इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, "इससे कम रेट पर इससे ज्यादा लग्जरी ऑप्शन उपलब्ध हैं। 1320 रुपए एक एक्शन टपोरी फिल्म के लिए खर्च करना सही नहीं है।"
किसी का भाई किसी की जान
बता दें, ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंटकेश, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, जगपति बाबू, भूमिका चावला जैसे कलाकार दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











