Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान से लेकर शहनाज गिल तक, यहां जानें पूरे स्टारकास्ट की फीस

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan starcast fees: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म अपने वीएफएक्स और एक्शन सीन्स को लेकर काफी चर्चा है। वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल, जगपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, विजेंद्र सिंह जैसे कलाकार दिखेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो, फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी ये फिल्म काफी बड़ी बजट पर बनी फिल्म है। फिल्म के वीएफएक्स पर बड़ा खर्च किया गया है, वहीं फिल्म के स्टारकास्ट ने भी काफी तगड़ी फीस ली है।
सलमान खान और पूजा हेगड़े की फीस
'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सलमान खान ने 50 करोड़ चार्ज किये हैं। इसके अलावा फिल्म के प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा भी भाईजान के नाम होगा। वहीं, सलमान के अपोजिट दिख रहीं पूजा हेगड़े को 6 करोड़ की फीस मिली है।
साउथ के बड़े स्टार वेंकटेश भी 'किसी का भाई किसी की जान' में अहम किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने फीस के तौर पर 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, पॉपुलर पंजाबी एक्टर और सिंगर जस्सी गिल ने 60 लाख रुपये और कोरियोग्राफर और एक्टर राघव जुयाल ने इस फिल्म में काम करने के लिए 70 लाख रुपये की फीस ली है।
शहनाज गिल को मिले इतने लाख
शहनाज गिल को इस फिल्म के लिए 50 लाख की फीस मिली है। वहीं, खबर है कि फिल्म में अपने कैमियो के लिए सुपरस्टार रामचरण ने कोई फीस नहीं ली हैं। बता दें, राम चरण फिल्म के गाने में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
