Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'येंतम्मा' में सलमान खान, वेंकटेश और राम चरण का स्वैग देखकर फैंस हुए क्रेजी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" बैक टू बैक अपने गानों को लेकर चर्चा बटोर रही है। अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, तो सुपरस्टार लगातार अलग-अलग फ्लेवर के साथ पेश किए गए गानों के जरिए दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
फिल्म के रोमांटिक गाने 'नैयो लगदा' के बाद, एक पंजाबी डांस नंबर 'बिल्ली बिल्ली' जारी किया, इसके बाद फिर 'फॉलिंग इन लव' आया और हाल में फिल्म का 'बठुकम्मा' पेश किया गया। वहीं, अब बारी फिल्म के एक और धमाकेदार गाने 'येंतम्मा' की है, जो दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं।
सलमान खान के तड़के के साथ, दक्षिण भारत की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए, इस गाने में साउथ सुपरस्टार राम चरण भी हैं। अपने गाने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर जीतने के बाद, साउथ सेंसेशन सलमान खान के साथ थिरकते नजर आ रहे है, जो प्रशंसकों को क्रेजी करने लायक है।
येंतम्मा ने सलमान खान, राम चरण, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े को एक ही फ्रेम में एक साथ लाया है ताकि सीटी-मार डांस मूव्स के साथ धमाल मचा सके।
राम चरण ने भी गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- स्क्रीन पर मेरे सबसे कीमती पलों में से एक। लव यू भाई ❤️
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications