..................... Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song: सलमान खान ने अमाल मलिक के गाने को दी आवाज, फैंस एक्साइटेड | Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song teaser: Salman Khan sings again for Amaal Malik's Jee Rahe The Hum, fans stunned - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song: सलमान खान ने अमाल मलिक के गाने को दी आवाज, फैंस एक्साइटेड

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-song-salman-khan-sings-again-for-amaal-malik-jee-rahe-the-hum-fans-stunned

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song: 'मैं हूं हीरो तेरा' में अपनी आवाज देने के 8 साल बाद, सलमान खान ने बार फिर माइक उठाई है, वो भी अपनी अपकमिंग होम प्रोडक्शन फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' के लिए। आज से 8 साल पहले जब उन्होंने हीरो का गाना गाया था, तो गाना आते ही एक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

खास बात है कि उस गाने का कंपोजिशन भी अमाल मलिक ने ही किया था। वहीं, अब साल 2023 में सलमान, अमाल मलिक के साथ एक और रोमांटिक नंबर के लिए जुड़े हैं। गाने का टाइटल है- जी रहे थे हम (फॉलिंग इन लव)..

गाने का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें सलमान और पूजा हेगड़े रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा गाने में राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे हैं। इस गाने में भी सलमान खान का स्वैग देखा जा सकता है। वहीं, गाने में सलमान के डांस मूव्स भी काफी अलग हैं।

गाने के टीजर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है और सभी को पूरे वीडियो सॉन्ग के आने का इंतजार है, जो मंगलवार 21 मार्च को जारी होगा। टीजर रिलीज होते ही सलमान खान और फिल्म का नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

नैयो लगदा और बिल्ली बिल्ली के बाद, जी रहे थे हम फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' एल्बम का तीसरा गाना है। गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है और सलमान खान ने गाया है।

सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X