Naiyo Lagda Song: 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला गाना रिलीज, दिखी सलमान खान- पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री

Naiyo Lagda Song: सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। जबसे "नैयो लगदा" का टीजर सामने आया था, फैन्स के बीच इसे लेकर एक अलग की क्रेज था। गाना का टीजर हर तरफ इंटरनेट पर छा गया और गाने को लेकर सभी की एक्साइटमेंट बढ़ती चली गई। यह एक लव सॉन्ग है, जहां हम सलमान खान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री देख सकते हैं।
बता दें, फिल्म के निर्माताओं ने बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में गाने को रिलीज किया है। जाहिर है सलमान फैंस के लिए इससे बेहतर सरप्राइज नहीं हो सकता था।
हिमेश रेशमिया की खूबसूरत कंपोजिशन सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री को समेटे हुए है और लोगों को दीवाना बना रही है। वैसे सलमान की फिल्मों के लिए पहले भी हिमेश रेशमिया म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं, जो सभी ब्लॉकबस्टर रहे हैं। अब नैयो लगदा के साथ हम फिर एक सुपरहिट गाने की उम्मीद कर सकते हैं।
लेह और लद्दाख के आसपास की खूबसूरत घाटियों में फिल्माया ये रोमांटिक गाना हर किसी के दिल को छू रहा है। गाने में सलमान रफ और रस्टिक लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के लीरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के हैं। वहीं पलक मुच्छल ने गाने को अपनी आवाज दी हैं।
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications