..................... Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने किया ऐलान, ईद पर धमाके के लिए फैंस हो जाएं तैयार Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan shooting complete, Salman Khan says wait for Eid 2023 - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: नई झलक के साथ सलमान खान ने किया ऐलान, ईद पर धमाके के लिए फैंस हो जाएं तैयार

kisi ka bhai kisi ki jaan

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा है और काफी है समय से फैंस इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब मेगास्टार ने एक पोस्ट करते हुए ऐसी खुशखबरी दी है जो कि फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना एक शानदार लुक साझा किया है और लिखा है, ''किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हुई। ईद 2023.'' जैसे ही उन्होने ये पोस्ट किया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा है, ''ये तो ब्लॉकबस्टर होने वाली है।'' एक ने लिखा है, ''अब इस फिल्म को लेकर इंतजार नहीं खत्म हो रहा है।'' जबकि एक का कहना है कि, ''पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए भाई आ रहे हैं।''

इस तरह के कमेंट्स लोग लगातार कर रहे है। इस फिल्म को लेकर धमाका तो 25 जनवरी की सुबह ही हो गया था क्योंकि शाहरुख खान की पठान के साथ इस फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया था।

इसके अलाला सलमान खान का कैमियो फिल्म पठान के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। इस फिल्म को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान दोनों के फैंस पहुंचे थे और फिल्म ने इसी वजह से कमाई कि कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान काफी ज्यादा बिजी हैं और किसी का भाई किसी की जान के बाद वो कई ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे जो कि कमाल करने वाली हैँ। इस लिस्ट में टाइगर 3 भी शामिल हैं।

सलमान खान स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए दिखेंगे और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी दमदार कमाई करेगी। सलमान खान को भी एक बड़ी हिट की तलाश है और ऐसा कहा जा रहा है कि ईद में वो तलाश पूरी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X