..................... Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: गाने की शूटिंग के दौरान राघव जुयाल संग शहनाज़ और जस्सी ने की खूब मस्ती, BTS वीडियो | Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Shehnaaz Gill, Jassie Gill and Raghav Juyal’s Funny moments while shooting ‘Billi Billi’ Song - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: गाने की शूटिंग के दौरान राघव जुयाल संग शहनाज़ और जस्सी ने की खूब मस्ती, BTS वीडियो

By Filmibeat Desk
kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-shehnaaz-gill-jassie-gill-and-raghav-juyal-s-funny-moments-while-shooting

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज होते ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हर तरफ फैन्स फिल्म के ट्रेलर की चर्चा करते दिख रहें है। अब फिल्म की रिलीज के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को डबल करते हुए फिल्म के मेकर्स ने 'किसी का भाई किसी की जान' कास्ट के मजेदार पलों को कैप्चर करते हुए एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है।

वीडियो में राघव जुयाल के साथ शहनाज गिल और जस्सी गिल को दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वो 'बिल्ली बिल्ली' गाने की शूटिंग के दौरान मस्ती कर रहे हैं।

बीटीएस वीडियो में शहनाज गिल और जस्सी गिल को फोरग्राउंड में घूमते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में फिल्म का बेहद लोकप्रिय गाना बिल्ली बिल्ली प्ले हो रहा है। वीडियो में राघव जुयाल को भी इस मस्ती में शामिल होते देखा जा सकता हैं और ऐसा लगता है कि मानों तीनों शूटिंग के बीच ब्रेक को खूब एंजॉय कर रहें है।

जबकि यह गाना फिलहाल अपनी मस्ती और दिलकश बीट्स के साथ जनता के दिलों पर राज कर रहा है, वहीं गाने का यह मजेदार बीटीएस वीडियो देखने के बाद अब तो फिल्म की रिलीज के लिए उत्साह और बढ़ चुका है।

सलमान खान प्रोडक्शन की किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म इस ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X