Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan- सलमान खान के खंजर से निकले फूल, 10 अप्रैल को होगा ये तगड़ा धमाका!

kisi ka bhai kisi ki jaan

किसी का भाई किसी की जान को लेकर सलमान खान और उनके फैंस सभी काफी एक्साइटेड हैं और इस वक्त इसको लेकर चर्चा चल रही है। फिल्म से जितने भी गाने सामने आए हैं वो कमाल के हैं और लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

इस फिल्म से सलमान खान किसी ना किसी तरह की अपडेट इस फिल्म से लगातार देते रहते हैं। आखिरकार सलमान खान ने एक इंटेंस मोशन पोस्टर के साथ ट्रेलर लॉन्च की तारीख 10 अप्रैल, 2023 घोषित की है।

इस पोस्टर की बात करें तो अभिनेता मोशन पोस्टर की शुरुआत में सलमान हाथ में चाकू लिए काफी इंटेंस दिख रहे हैं। लेकिन असली आश्चर्य तो यह है कि हमें खून की जगह फूलों की पंखुड़ियां छलकती दिखाई देती हैं।

सलमान खान ने मोशन पोस्टर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "चलो कार्रवाई शुरू करें! ..." एक्शन से भरपूर ट्रेलर का संकेत देते हुए जो 10 अप्रैल को हमारे लिए स्टोर में है। मेगास्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, "चलो कार्रवाई शुरू करें! #KisiKaBhaiKisiJaan का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।"

सलमान खान के फैंस इसपर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और उनका कहना है कि अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर इंतजार नहीं हो रहा है। सलमान खान और पूजा हेगड़े इस फिल्म में एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी ये फिल्में काफी दमदार साबित होगी।

इन दोनों के अलावा इस फिल्म में वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं। सभी के किरदार काफी अलग और शानदार होने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान खान एक और फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसका नाम टाइगर 3 है। इस साल के अंत तक ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X