Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'येंतम्मा' गाने के टीजर में दिखा सलमान खान का लुंगी अवतार, राम चरण की दिखी झलक?

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-salman-khan-lungi-look-in-yentamma-song-teaser-ram-charan-look-viral

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song: सलमान खान ने पिछले 3 महीनों में अपनी अपकमिंग ईद रिलीज "किसी का भाई किसी की जान" के गानों के जरिए दर्शकों को अलग अलग तरह के म्यूजिक का स्वाद चखाया हैं। फिल्म के रोमांटिक गाने 'नैयो लगदा' के बाद, एक पंजाबी डांस नंबर 'बिल्ली बिल्ली' जारी किया, इसके बाद फिर 'फॉलिंग इन लव' आया और हाल में फिल्म का 'बठुकम्मा' पेश किया गया।

वहीं, अब फिल्म का अगला गाना रिलीज के तैयार है, जो एक हिंदी-तेलुगु फ्यूजन हैं। इस गाने का टाइटल है- येंतम्मा। गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सलमान और वेंकटेश को लुंगी में देखा जा सकता हैं। इसके विजुअल्स भारत के दक्षिणी भाग से समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए रंगों से भरे हुए हैं, लेकिन सलमान खान के तड़के के साथ।

ये डांस नंबर लोगों को फुलऑन एंटरटेनमेंट देने का वादा करता है, और जिसकी एक झलक गाने के टीजर भर में दिखाई दे गई है। इस गाने को पायल देव ने कंपोज़ किया हैं, वहीं इसे विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है और रफ्तार ने रैप किया हैं। गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की हैं।

इस गाने के टीजर के लास्ट में एक मिस्ट्री मैन को सलमान और वेंकटेश को डांस फ्लोर पर ज्वाइन करते हुए दिखाया गया है, और जिसने सभी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं ये मिस्ट्री मैन राम चरण तो नहीं। वैसे इससे पहले, हैदराबाद में फिल्म के सेट पर राम चरण को सलमान और वेंकटेश के साथ स्पॉट किए जाने की खबरें आ चुकी हैं। खबरों की माने तो येंतम्मा अपनी तरह का एक अनूठा डांस नंबर है जिसमें सलमान, वेंकटेश, पूजा हेगड़े और राम चरण हैं।

सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X