Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan- दमदार पोस्टर के साथ सलमान खान का धमाकेदार ऐलान, फैंस बोले- अब टूटेंगे सारे..

kisi ka bhai kisi ki jaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस मौके पर खबर थी कि मेगास्टार सलमान खान भी बड़ा धमाका करने वाले हैं। जी हां, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर इस दिन रिलीज होगा और इसको लेकर अब आधिकारिक ऐलान खुद सलमान खान ने कर डाला है। सलमान खान ने इस फिल्म से एक दमदार पोस्टर साझा करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है और अभी तक आ रही खबरों पर मुहर लगा दी है।

उनका कहना है कि वो पठान के साथ नजर आने वाले हैं। सलमान खान ने पोस्टर साझा किया और लिखा, ''किसी का भाई किसी की जान टीजर अब देखो बड़े पर्दे पर, 25 जनवरी।''

इसके साथ ही सलमान खान के फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''शानदार लुक भाई, सबका एक भाईजान।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा लीजेंड लौट आया है। तैयार रहो।''

जबकि एक का कहना है, ''सलमान भाई आपको सलाम है।'' बता दें कि इस बार सलमान खान ईद पर किसी का भाई किसी की जान के साथ धमाका करते दिखेंगे और इसका आधिकारिक टीजर शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ जोड़ा जाएगा।

बता दें कि सलमान खान इसके पहले साल 2021 की ईद पर नजर आए थे जबकि साल 2022 की ईद में वो नहीं दिखे थे। अब उम्मीद है कि दो साल के बाद फैंस को बड़े पर्दे पर काफी धमाकेदार अनुभव मिलने वाला है। बात करें शाहरुख खान की फिल्म पठान की तो सुपरस्टार भी कई साल के बाद वापसी कर रहे हैं और फैंस का मानना है कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

टाइगर 3 से होगा धमाका

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त किसी का भाई किसी की जान के अलावा फिल्म टाइगर 3 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और साल के अंत तक उनकी ये फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X