Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan Release date- दिवाली के बाद सलमान खान ने अपने नाम की ईद 2023!

मेगास्टार सलमान खान ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम बदल गया है, अब इस फिल्म का नाम 'किसी का भाई किसी की जान' हो गया है। एक बार फिर से फिल्म चर्चा में है और इसका कारण है आज हुआ एक बड़ा ऐलान। दरअसल सलमान खान ने 'टाइगर 3' की रिलीज डेट की ऐलान किया है और फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। लेकिन इस ऐलान से इतना भी तय हो गया है कि सलमान खान अब साल 2023 में ईद पर भी नजर आएंगे और दिवाली पर भी।
जी हां, 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म ईद 2023 पर ही रिलीज होगी। इसको लेकर सलमान खान ने लिखा, ''टाइगर 3 अब दीवाली 2023 पर और किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर। आइए #KBKJ और #Tiger3 के साथ ईद, दिवाली मनाएं। और यह क्रिसमस #Cirkus . के साथ।''
उनके इस ट्वीट के जरिए से अधिकारिक ऐलान हो गया है और फैंसस काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि निश्चित ही आने वाला साल सलमान खान के फैंस के लिए काफी धमाकेदार साबित होने वाला है।
सलमान खान के साथ शाहरुख खान भी इस साल को दमदार बनाने वाले हैं क्योंकि साल की शुरुआत में ही फिल्म पठान रिलीज हो जाएगी।
सलमान खान की बात करें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी जबकि फिल्म टाइगर 3 में एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











