..................... Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Fun-Filled BTS Video Of Salman Khan-Pooja Hegde's Billi Billi Song - Hindi Filmibeat

KKBKKJ के गाने 'बिल्ली बिल्ली' का BTS वीडियो वायरल, सिंगर सुखबीर के साथ मस्ती करते नजर आई पूरी स्टारकास्ट

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-fun-filled-bts-video-of-salman-khan-pooja-hegde-s-billi-billi-song

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BTS Video: किसी का भाई किसी की जान ईद के खास मौके पर रिलीज की गई है। जबकि देश भर के सिनेमाघरों में फिलहाल सलमान का क्रेज जारी है, मेकर्स ने फिल्म के बिल्ली बिल्ली गाने की बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि स्टार्स ने कैमरे के पीछे जो मस्ती की थी, वह गाने में पर्दे पर पूरी तरह से नजर आ रही है।

गाने के बीटीएस वीडियो में पूरी कास्ट को एक साथ आते और दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस जश्न का माहौल तब और बढ़ जाता है जब सिंगर सुखबीर सेट पर कास्ट को ज्वाइन करते हैं।

सुखबीर को सेट पर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने जाहिर किया कि कैसे वह पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं और यह उनके लिए एक सम्मान की बात है। इसके अलावा, सिंगर अपने जीवन में पहली बार 400 डांसर्स के साथ काम करने को लेकर भी एक्साइटेड दिखे।

सलमान खान फिल्म प्रोडक्शन की किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म ईद को खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X