Salman Khan: क्या सलमान के फैंस की ईद 2024 होगी सूनी, नई फिल्मों पर नहीं, 'टाइगर 3' पर है फोकस!

Tiger 3 release date

'किसी का भाई किसी की जान' को इतना संघर्ष करते देख और करोड़ों के क्लब में ना जाते देख सलमान खान ने अपनी फिल्मों को चुनने पर दोबारा विचार करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो हाल ही में सलमान खान ने लगभग 6 नए प्रोजेक्ट ऑफर को मना कर दिया है। वे फिलहाल कोई भी नई फिल्म साइन नहीं करना चाहते।

ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान नवंबर में रिलीज होने वाली 'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दिवाली के आसपास ये फिल्म रिलीज होगी और इसकी रिलीज के बाद ही सलमान खान यह तय करेंगे कि आने वाले समय में वे किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं।

दरअसल, सलमान खान की नजरें अब 'टाइगर 3' की सफलता पर टिकी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ईद 2024 में सलमान खान के फैंस के पास कोई नई फिल्म नहीं होगी, क्योंकि अभी तक सलमान खान यह निर्णय नहीं ले पाए हैं कि वे आने वाले समय ईद पर फैंस को क्या नया देने वाले हैं।

आपको बता दें, 'किसी का भाई किसी की जान'का खूब जोर-शोर से प्रमोशन हुआ था और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी इसका जिक्र किया गया था, लेकिन लगता है सारी तरकीबें खरी नहीं उतरी। फिलहाल सलमान खान का पूरा फोकस 'टाइगर 3' पर है। टाइगर 3 फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। टाइगर 3 में मेन लीड कैटरीना कैफ है और शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

आपको बता दें, सलमान खान नई फिल्में लेने से इसलिए भी बच रहे हैं क्योंकि उनकी फिल्मों के अलावा उन्हें जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही है, जिस वजह से वे खूब चर्चा में हैं। ऐसे में उन्होंने एक बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी थी। उन्होंने एक शो में यह भी कहा था कि इनसिक्योरिटी से बेहतर है और सिक्योर रहना। उन्होंने यह भी बताया कि साइकिल पर अब अकेले जाना उनके लिए संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया वे जब ट्रैवल करते हैं यो ट्रैफिक में होते हैं तो सिक्योरिटी बहुत टाइट होती है। इस वजह से ज्यादा सिक्योरिटी होने से बाकी लोगों को परेशानी होती है और उनके फैंस उनके करीब भी नहीं आ सकते और ये सभी चीजें सलमान को बहुत अच्छी नहीं लग रहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X